Loading Now

updates

विवाहिताओं को गंदी नजर से घूरा, हाथ पकडा, दो सगे भाईयों सहित पांच युवकों पर मामला दर्ज

Married women stunned, Hand held, case filed against four youths including two brothers

बीकानेर, (samacharseva.in)विवाहिताओं को गंदी नजर से घूरा, हाथ पकडा, दो सगे भाईयों सहित पांच युवकों पर मामला दर्जक, तवाली थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ दो विवाहित महिलाओं जो रिश्ते में सास-बहू हैं, को गंदी नजर से देखने, हाथ पकडने व अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

परिवादिया ने शनिवार शाम को दर्ज मामले में बताया कि आरोपी देशनोक निवासी लाला उपाध्याय व प्रवीण उपाध्याय पुत्रगण कैलाश उपाध्याय सहित तरुण यादव, खिलाडी गौड व राहुल ने सिटी कोतवाली के पीछे रामदेव मंदिर के पास उसे व उसकी बहू को गंदी नजर से घूरा, अश्लील हरकतें की तथा परिवादिया का हाथ पकड लिया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दो युवकों का परिवादिया के घर आना जना है। शनिवार की रात को दोनों आरोपी परिवादिया के घर रुके थे। बाद में आरोपियों ने अपने तीन साथियों को और बुला लिया। पांचों आरोपी अश्‍लील हरकतें करने लगे, मना किया तो महिलाओं का हाथ पकडकर उसे कमरे में खींचकर ले जाने का प्रयास किया।परिवादिया के अनुसार आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई भानीराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed