Loading Now

updates

मोबाइल में ऑनलाइन जुआ चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपये व मोबाइल जप्त

Two accused of online gambling in mobiles arrested, thousands of rupees and mobile seized

बीकानेर, (samacharseva.in)  मोबाइल में ऑनलाइन जुआ चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपये व मोबाइल जप्त, कोठारी अस्पताल के पास मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले सोनगिरी कुआ क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय विकास गहलोत पुत्र रामेश्वर लाल गहलोत तथा जस्सूसर गेट के बाहर रजनी अस्पताल के पीछे के निवासी 21 वर्षीय जुगल किशोर आचार्य पुत्र रामलाल आचार्य को नयाशहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी बीकानेर के डायरेक्‍टर निर्देशन में काम करने वाली जिला पुलिस विशेष टीम की सूचना पर नयाशहर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।  पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार 158 रुपये, मोबाइल फोन व जुआ-सट्टा की राशि आदि बरामद किए हैं। जिला पुलिस विशेष टीम के प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ऑन लाइन सट्टे के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में एएसआई पर्वत सिंह, कांस्टेबल धारा सिंह, बिट्टू कुमार, मुकेश पूनम का सक्रिय सहयोग रहा।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed