Samachar Seva

Mission Patrkarita

अपहरण व मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Five accused of kidnapping and assaulting arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। अपहरण व मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, नापासर थाना पुलिस ने गुसांईसर में एक बुजुर्ग महिला व उसके पोते की पिटाई करने तथा पोते का अहपरण करने के आरोप में नामजद पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

हेड कांस्‍टेबल भंवरलाल ने बताया कि गुसांईसर क्षेत्र निवासी नन्‍दूराम जाट पुत्र किशनाराम ने इस साल 4 अगस्‍त को दर्ज ममाले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 30 जुलाई की रात को लगगभ 10 बजे उसकी दादी के घर में घुसकर मारपीट की तथा उसका अपहरण कर लिया।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सोमवार 21 सितंबर को आरोपी 61 वर्षीय दानाराम जाट पुत्र हजारीराम, 59 वर्षीय आदूरराम जाट पुत्र हजारीराम, 27 वर्षीय ओमप्रकाश जाट पुत्र दानाराम, 32 वर्षीय बजरंग जाट पुत्र आदूराम तथा 28 वर्षीय सुगनाराम जाट पुत्र आदूराम को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।