Samachar Seva

Mission Patrkarita

करमीसर में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Deadly attack on two youths in Karamisar

बीकानेर, (samacharseva.in)। करमीसर में दो युवकों पर जानलेवा हमला, नाल थाना पुलिस ने गांव करमीसर में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक नामजद युवक सुजानदेसर निवासी राकेश माली सहित लगभग 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गंगाशहर में किसमीदेसर के बांठिया स्‍कूल के पास के निवासी जुगल किशोर पुत्र हरिराम ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि राकेश सहित 8-10 आरोपियों ने शनिवार 19 सितंबर को रात साढे दस बजे उसे व उसके भई को पीटा व गंभीर चोट पहुंचाकर जान लेवा हमला किया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है।