जन्म जयन्ती पर डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर का श्रद्धापूर्वक किया स्मरण

Dr. Bhimrao Ambedkar paid homage to the birth anniversary
Dr. Bhimrao Ambedkar paid homage to the birth anniversary

बीकानेर, (समाचार सेवा)जन्म जयन्ती पर डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर का श्रद्धापूर्वक किया स्मरण, भारत रत्‍न डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की 130 वीं जयंती पर बुधवार को शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर भाजपा ने अम्‍बेडकर सर्किल पर आयोजित समारोह में शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने डॉ. अम्‍बेडकर को सर्वसमावेशी संविधान देने वाले के रूप में याद किया।

भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि डॉ. अम्‍बेडकर ने भारत में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी। जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर की जीवन गाथा इतिहास के सर्वश्रेष्ठ वृतांतों में शामिल है। जिला मंत्री अरुण जैन ने बाबा साहेब को सामाजिक प्रेरणा का स्त्रोत बताया।

भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा ने अम्बेडकर को प्रखर समाज सुधारक एवं दलित वर्ग का उत्थान करने वाला महान व्यक्तित्व बताया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने संविधान निर्माण में अम्बेडकर जी की भूमिका को याद किया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता हटीला, पूर्व जिला मंत्री सलीम जोइया, रानी बाजार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, विजय शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।