NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवान ने पदक प्राप्त किए। राजस्थान कुश्ती संघ उपाध्यक्ष जगन पुनिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के पहलवान हरीश, आशीष, भागीरथ ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए।
जिला कुश्तीसंघ के अध्यक्ष कमल कल्लाभ सचिव राम प्रताप कुश्ती संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण सारस्वत राजेन्द्र सिंह मानसिंह पवन पूनिया प्रदीप स्वामी ने प्रसन्नाता जाहिर की है।


