Samachar Seva

Mission Patrkarita

संडे ऑन साइकिल  जूनागढ़ से एमजीएसयू तक

Sunday on Cycle from Junagadh to MGSU

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 15वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने किया।

साइकिल रैली का आयोजन प्रातः 7:00 बजे जूनागढ़ किला से प्रारंभ होकर महाराजा गंगासिंह महाविद्यालय तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुन्नीराम गोदारा, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम, जेठाराम गाट, दिलीप कसवां, पेमाराम मेहरिया, पेरा साइक्लिस्ट प्रवीण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।