Loading Now

updates

समाज सेवी मोहनलाल किराडू की याद में पुष्करणा भवन में होगा पुष्‍करणा प्रतिभाओं का सम्मान

In memory of social worker Mohanlal Kiradu, Pushkarna talents will be honored at Pushkarna Bhawan. 15BKN PH-07

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। समाज सेवी मोहनलाल किराडू की पांचवी पुण्यतिथि पर पुष्‍करणा भवन में आयोजित समारोह में पुष्‍करणा समाज की दसवीं और बारहवीं सहित विभिन्न कक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन 25 मार्च तक लिए जा सकेंगे।

आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन रविवार को किया गया। श्री मोहन लाल किराडू प्रन्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति की ओर से यह आयोजन आगामी 31 मार्च को पुष्करणा भवन में सायं 5.30 बजे से होगा। इस दौरान स्‍व. किराडू को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस संबंध में रविवार को वी किड्स स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रन्यास के रामकुमार पुरोहित ने बताया कि समारोह के दौरान कार्यक्रम में गत वर्ष कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों तथा 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय के टॉप 5-5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा

इसके अलावा आरएएस, आरजेएस, नीट, आईआईटी, सीए और सीएस फाइनल सहित विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। विनय किराडू ने बताया कि पूर्व में हुई गतिविधियों की जानकारी दी।  डॉ. अजय जोशी ने बताया कि मोहन लाल किराडू ने पुष्करणा ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

आयोजन से जुड़े पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य, वास्तुविद राजेश व्यास, एड. दीपक व्यास, रामचंद्र पुरोहित, महेंद्र चूरा, डॉ. कृष्ण कुमार कल्ला, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेश कुमार व्यास, अरुण आचार्य, सिद्धार्थ व्यास, चंद्र शेखर जोशी, कमल आचार्य, गिरिराज उपाध्याय, अजय पुरोहित, दीनदयाल, गिरिराज व्यास, डॉ. मुकेश हर्ष, नवनीत पुरोहित, दीपक रंगा, बुलाकी हर्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed