Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ

Inauguration of a Modern Gym Center at Dr. Karni Singh Stadium 15BKN PH-06

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ रविवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया। समारोह में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि आज के समय में खेलों के साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष ने बताया कि इस जिम सेंटर से खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, माणक व्यास, भगवानाराम (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी) सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।