NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित गांडीव स्टेडियम में रविवार को वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 के उद्घाटन संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें 4,500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, पेशेवर धावक, विद्यार्थी तथा आम नागरिक शामिल थे। इसका सार “रन विद सोल्जर, रन फॉर सोल्जर” के संदेश में निहित रहा।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान ले कर्नल निखिल धवन ने बताया कि यह दौड़ भारत के घायल सैनिकों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने का भी माध्यम बनी। इस अवसर पर उन सैनिकों के अदम्य साहस को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान रीढ़ की गंभीर चोटें झेली हैं। मैराथन का शुभारंभ मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह ने किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल मंजींदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ज़ुम्बा सत्र, पंजाबी ढोल एवं भांगड़ा प्रस्तुतियां, गतका मार्शल आर्ट प्रदर्शन, आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां, फेस पेंटिंग गतिविधियां तथा इंटरैक्टिव फोटो बूथ गतिविधियां भी की गईं। विभिन्न दौड़ श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।


