Samachar Seva

Mission Patrkarita

सुधीश शर्मा जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित 

Sudhish Sharma elected president of District Gymnastics Association

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीए सुधीश कुमार शर्मा को जिला जिम्नास्टिक संघ बीकानेर का वर्ष 20262030 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। संघ के रविवार को हुए चुनाव में  प्रदीप सिंह पंवार सचिव तथा मानक चन्द व्यास कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी में  महेश माथुर, नवल सिंह, तेजस्विनी व्यास एवं सुधा व्यास को उपाध्यक्ष, बाबूलाल चौहान, मधु खत्री, मोहम्मद हसन एवं ज्योत्सना व्यास को संयुक्त सचिव, शोभा पाण्डेय, सुनील सेन, शिवराज सिंह, संतोष नायक, उधवीर सिंह एवं अजय थोलिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

मुख्य संरक्षक व संरक्षक मनोनीत

संघ द्वारा खेल के विकास एवं सुदृढ़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए आशीष अग्रवाल तथा डॉ. पी.एस. वोहरा को मुख्य संरक्षक, करण गौरी, नीरज गुप्ता, जतिन सहल को   संरक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन जिला खेल परिषद के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र हर्ष, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विजेन्द्र रंगा तथा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक परमेश्वर प्रजापत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव कान सिंह, भारतीय जिम्नास्टिक टीम के मुख्य कोच मंगला, तथा संघ के सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।