Loading Now

updates

मादक पदार्थ मामलों के तीन फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम

उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) अवैध मादक पदार्थों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर जिला पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर इन तीनों वांछित आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने पर प्रत्येक के लिए 5 हजार रुपए का नकद इनाम रखा गया है।

पुलिस के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 07 दिनांक 6 जनवरी 2026 में फरार आरोपी श्रवणराम पुत्र शिवलाल विश्नोई, निवासी खिंदासर, पुलिस थाना हदां, बीकानेर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15 और 29 के तहत दर्ज है।

इसी प्रकार नापासर थाना के प्रकरण संख्या 137, दिनांक 6 जुलाई 2025 में फरार आरोपी सुगनाराम फौजी पुत्र मोहनराम जाट, निवासी केड़ली, पुलिस थाना नोखा, बीकानेर पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18 और 29 के तहत मामला दर्ज है।

तीसरा आरोपी कमल विश्नोई पुत्र दीनदयाल विश्नोई, निवासी सर्वसिद्धि नगर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर है, जो नापासर थाने के प्रकरण संख्या 22, दिनांक 17 फरवरी 2026 में वांछित चल रहा है। इस आरोपी की गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया है।

 

Share this content:

You May Have Missed