Samachar Seva

Mission Patrkarita

बदरासर की एएनएम सुमन बोयल को भेजा कारण बताओ नोटिस

नीरज जोशी, बीकानेर (समाचार सेवा)। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील कुमार जैन ने उप स्वास्थ्य केंद्र बदरासर की एएनएम को कार्य स्‍थल से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किय है। डॉ. जैन ने सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र बदरासर का औचक निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केंद्र बदरासर में निरीक्षण के दौरान एएनएम सुमन बोयल बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं।

केंद्र पर आवश्यक रिकॉर्ड एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों की समीक्षा नहीं हो सकी। एएनएम की अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई तथा उन्हें भी अनुपस्थिति के कारण की जानकारी नहीं है।

 निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश

इस पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने एएनएम सुमन बोयल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड कार्यक्रम प्रबंधक ऋषि कल्ला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिमांशु गोम्बर भी उपस्थित रहे।