तुषार-ट्विंकल बने मिस्टर व मिस फ्रेशर, दीदार-सुमित्रा बने मिस्टर व मिस फेयरवेल
नीरज जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने इतिहास विभाग के नए विद्यार्थियों को विभाग की परंपरा में ढलने संवरने का संदेश दिया। साथ ही डॉ. मेघना ने पासआउट होने वाले सीनियर विद्यार्थियों को सेवा व संस्कार के गुणों से अपने आसपास का वातावरण सुशोभित रखने का आह्वान किया।

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.2
डॉ. मेघना गुरुवार को विवि परिसर में जेन ज़ी के सीनियर विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर्स हेतु व जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर्स हेतु आयोजित फेयरवेल कॉम्बो पार्टी को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा युवा इस देश का भविष्य है। जेनजी के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी है। बॉलीवुड थीम पर आयोजित कॉम्बो पार्टी में आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायकों द्वारा तुषार व ट्विंकल को मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार व सुमित्रा को मिस्टर व मिस फेयरवेल घोषित किया गया। पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो व ग्रुप डांस किया, मिमिक्री की, गाने गाये तो एक दूसरे तो गुब्बारे फुलाने, गैस द सॉन्ग, जैसे गेम्स खिलाए।
इतिहास विभाग में जेन ज़ी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.1
कॉम्बो पार्टी का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट क्लास का रैंप वॉक रहा जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर डीजे की धुन पर कैटवॉक किया। कॉम्बो पार्टी में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार, सुशीला बिश्नोई शामिल रहे। पार्टी के आयोजन में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण, श्रुति आदि की विशेष भूमिका रही। पार्टी का प्रभावी संचालन सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थी मनीष बाबेल द्वारा किया गया। पार्टी शुरू करने से पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
















