Samachar Seva

Mission Patrkarita

एडवोकेट शर्मा विप्र सेना के संभाग अध्‍यक्ष व सारस्‍वत संभाग प्रभारी नियुक्त

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा को विप्र सेना का बीकानेर संभाग अध्यक्ष तथा पवन कुमार सारस्वत को पुनः संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। विप्र सेना की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि विप्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश दादिया ने विप्र सेना बीकानेर संभाग कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश संयोजक हरिगोपाल उपाध्याय की अनुशंसा पर ये नियुक्तियां की हैं।

प्रवक्‍ता डॉ मेघना ने बताया कि सेना के प्रदेश संयोजक हरिगोपाल उपाध्याय आगामी दिनों में बीकानेर संभाग के ज़िलाध्यक्षो व देहात ज़िलाध्यक्षों को नियुक्त कर टीम को और अधिक मजबूत करेंगे। शर्मा व सारस्वत के विप्र सेना के पदाधिकारी बनने पर डॉ. मेघना शर्मा, रविन्द्र जाजडा, राम शर्मा, धर्मेंद्र सारस्वत, श्रवण कुमार कायल, इन्द्र कुमार शर्मा, राजकुमार गुरावा, महादेव उपाध्याय, चैन सिंह राजपुरोहित, राजन आचार्य, शरद पांडे, रोहित स्वामी आदि ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।