Loading Now

updates

नाल पुलिस की कार्रवाई : 6.538 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

उषा जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नाकाबंदी के दौरान पंजाब निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह (48) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी से डोडा पोस्त बरामद कर उसे जब्त कर लिया। मामले की जांच गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार को सौंपी गई है।

 श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 451 ग्राम अफीम के साथ युवक दबोचा

उषा जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एक युवक को 451 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने 6 अगस्त को की गई कार्रवाई में रामरतन सिद्ध (26) निवासी साधासर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना पुलिस की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 नोखा फायरिंग कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

उषा जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। नोखा थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई फायरिंग एवं जानलेवा हमले की घटना में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार घटना में आरोपियों ने कैंपर वाहन पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहन उर्फ मोहनराम (42) निवासी नोखा को गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है।

 अवैध गिट्टी परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त

उषा जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। शेरूणा थाना पुलिस ने परिवहन विभाग एवं खान विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी (पत्थर) का परिवहन कर रहे दो डंपरों को जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों पर 2.43 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर परिवहन एवं खान विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल 2,43,388 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा दोनों डंपरों को गिट्टी सहित जब्त कर लिया गया।

Share this content:

You May Have Missed