Samachar Seva

Mission Patrkarita

कमल रंगा, डॉ.मेघना शर्मा व शफीक अहमद का किया सम्‍मान

Kamal Ranga, Dr. Meghna Sharma, and Shafiq Ahmed were felicitated.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से भजन गायक फकीरचंद मोदी की स्मृति में स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 का आयोजन स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भण्डार में संपन्न हुआ। समारोह में राजस्थानी, हिंदी व उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा, कवयित्री कथाकार डॉ. मेघना शर्मा व जयपुर के शायर शफीक़ अहमद वारसी को स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 अर्पित किया गया।

इस अवसर पर उर्दू शायर मरहूम बशीर बद्र की याद में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शायर रमजान राजजामी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद शांतिलाल मोदी रहे। विशिष्ट अतिथि मुमताज अहमद थे। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में डेढ़ दर्जन स्‍थानीय रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम का संचालन कासिम बीकानेरी ने किया।  कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पूनम मोदी, मरहूम शयर बशीर बद्र की पोती सुब्ह बद्र, वली मोहम्मद गौरी, सागर सिद्दीकी, मुहम्मद मोइनुद्दीन मुईन, राजेन्द्र स्वर्णकार, मनीषा आर्य सोनी, बाबू बमचकरी, डॉ. कृष्णा आचार्य, कैलाश टाक, ज्योति स्वामी व विप्लव व्यास शामिल रहे।

कार्यक्रम में अमित गोस्वामी, संतोष तिवाड़ी, मोहम्मद तारीक, सलीम भाटी, परवीन, आत्माराम भाटी, गंगाबिशन बिश्नोई, सुशील शर्मा, गोपाल गोतम, अशोक सेन, गिरिराज पारीक, याकूब भाटी, सुरेश मदान, शमीम अहमद शमीम, जवाहर जोशी, वसीम जामी, एम. रफीक कादरी, कुमार महेश, लोक गायक मदन जेरी, जहीर चांदवानी, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अली मुगल, सय्यद अखतर अली, मंजू शर्मा, कृष्ण लाल, राजेश सांखला, शैलेंद्र चैहान, गोपाल व्यास कुंठित, फिल्म निर्देशक अमरजीत सिंह गिल, सुनील शादी व छोटू खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।