देश में है मोदीमय माहौल : रामसिंह रोड़ा

17BKN PH-2

भाजपा प्रत्यशी अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बीकानेर, (समाचार सेवा)। देश में है मोदीमय माहौल : रामसिंह रोड़ा, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं देहात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसिंह रोड़ा ने कहा कि आज देश में मोदीमय माहौल बना हुआ है।

भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब और वंचितों को न्याय मिला है। रोड़ा बुधवार को बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के विकास को गति देने और आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए लिए मोदी सरकार का एक बार फिर से सत्ता में आना जरूरी है।

पूर्व अध्यक्ष रोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भष्टाचार खत्म करने के लिए जो कदम उठाए हैं वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी मिटाने के लिए देश के हर कोने में जमकर विकास कार्य किए हैं। इससे पूर्व मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व देहात भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह रोड़ा ने किया।

सभा में बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले पांच साल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का बंटवारा करने की साजिश कर रही है।

इस अवसर पर लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, नोखा विधायक एवं भाजपा देहात अध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई,

भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, बीकानेर महापौर नारायण चोपड़ा, लोकसभा संयोजक नंदकिशोर सोलंकी, सह संयोजक सहीराम दुसाद, गोकुल जोशी, अखिलेश प्रताप सिंह,

अशोक प्रजापत, बंशीलाल तंवर, मोतीलाल हर्ष, अनिल शुक्ला, महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, श्याम सिंह हाड़ला,

सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह भाटी, भंवर जांगिड़, मधुरिमा सिंह, मुमताज अली भाटी, मीना आसोपा, हजारी महाराज, अविनाश जोशी, वेद व्यास, मोहन बेदी, कर्नल हेमसिंह शेखावत, आनंद सिंह भाटी, सुभाष मित्तल, पुखराज चोपड़ा,

नवरत्न डागा, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, नरेन्द्र नैण, सुरजाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, ओम सोनगरा, अरूण जैन, विजय उपाध्याय, शिव कुमार रंगा, आनंद व्यास,

दिनेश महात्मा, विजयसिंह परिहार, कैलाश बापेऊ, गणेश जाजड़ा, शिवरतन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सहीराम चौधरी, ज्योति स्वरूप संस्कृता, सूरजमल उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह चारण,

आशकरण भट्टड़, सीआर चौधरी, चंपालाल गैदर, मोतीलाल हर्ष, जेपी व्यास, राजकुमार पारीक, देवीलाल मेघवाल, विजय कुमार मेघवाल, सोहन प्रजापत, ओम प्रकाश मीणा,

असद रजा भाटी, रमजान अब्बासी, सलीम जोया, हुकम चंद सोनी, जगदीश सोलंकी, पार्षद कृष्णा कंवर, नवरत्न सिसोदिया,

सुनीता हटीला एडवोकेट, प्रतिला रावत, प्रकाश चंद नायक, हनुमान नाई, राजेन्द्र स्वामी, ओम रामावत, पार्षद विनोद धवल, रामचंद्र सोनी, किशोर आचार्य, पूनित स्वामी, मदनदास स्वामी,

जमना देवी, एकता, सरस्वति, खुशी चौहान, रूकमणी जनागल, सुधा आचार्य, प्रदीप आचार्य आदि उपस्थित रहे।