मुस्लिम समाज ने बीकानेर पूर्व से मांगा अपना प्रत्‍याशी

9BKN PH-2

जोधपुर में पूर्व सीएम गहलोत व नोखा में नेता प्रतिपक्ष डूडी से मिले

बीकानेर (समाचार सेवा) मुस्लिम समाज ने बीकानेर पूर्व से मांगा अपना प्रत्‍याशी, बीकानेर मुस्लिम समाज ने बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से अल्‍पसंख्‍यक को प्रत्‍याशी बनाने की मांग की है।

इस मांग के समर्थन में मु‍स्लिम समाज के मौजिज लोगों ने गुरुवार को जोधपुर पहुंचकर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से तथा नोखा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्‍वर डूडी से मुलाकात की।

IMG-20181108-WA0210

दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए मुस्लिम समाज के लोगों विधानसभा चुनाव 2018 में बीकानेर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से अल्पसंख्यक प्रत्यासी को टिकट दिए जाने की पुरजोर मांग की।

गहलोत व डूडी से मिले प्रतिनिधि मंडल में हाजी मोहम्मद सलीम सोढा, हाजी रहिमबक्स भुट्टा, डॉ. तनवीर मालावत, एडवोकेट सैय्यद अनवर अली, एडवोकेट मुश्ताक भाटी, सलीम कल्लर, हारून राठौड़, जावेद पड़िहार, पूर्व सरपंच गुड्डू खां,

मुमताज अली, उसमाँन भुट्टा, सिपाही समाज के शरीफ समेजा, मोहम्मद नसीम, हाजी लियाकत अली, अयूब सोढा, मुश्ताक सोढा, मकबूल, सोढा, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद फारूक, अजय मिश्रा, मेहबूब पड़िहार,

फ्लिप जॉन, किशोर राजपुरोहित, कुर्बान अली,शौकत रणधीसर, रियाजूदीन, एडवोकेट बरकत अली मेहर, सफीक अली आदि शामिल थे।।

नोटबन्दी से बढ़ी महंगाई, छिना रोजगार डॉ कल्ला

9BKN PH-1

प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

बीकानेर (समाचार सेवा)  राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्‍यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने कहा कि नोटबंदी से देश में महंगाई बढी साथ ही लाखों युवाओं को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड गया।

डॉ. कल्‍ला शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट के सामने नोटबंदी के दो बीतने पर कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि नोटबदी के कारण देशभर में हालात बद से बदतर हो गए।

महंगाई घटने की बजाय बढ़ी। 50 लाख से अधिक युवाओं के रोजगार खत्म हो गए। डॉ कल्ला ने कहा कि आज भी उनको नोटबन्दी के बाद तुरंत जो हालात पैदा हुए उनके सोचने से ही घबराहट होती है।

कई शादियां टूट गयी। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो को भारी परेशानी हुई। डॉ कल्ला ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि सरकार का निर्णय सही नही था। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि नोटबन्दी के कारण देश की विकास दर घटी। लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।

प्रदर्शन में पीसीसी सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराडू, पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, मकसूद अहमद ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, आंनद सिंह सोढ़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजिद खोखर, श्रीलाल व्यास,

मोह्माद हारून राठौड़, उपाध्यक्ष अयूबअली सोढ़ा, महासचिव विक्की चड्ढा, ललित तेजस्वी, चंद्रप्रकाश गहलोत, पार्षद यूनिस अली, पेंसशन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक किशनलाल इनखिया, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव नाशिर सहजाद तंवर,आईटी सेल प्रदेश सदस्य चित्रेश गहलोत,यूथ अध्यक्ष धनपत चायल,अरुण व्यास,

अता हुसैन कादरी, एसीअध्य्क्ष भवरलाल हटिला, एसटी अध्य्क्ष गोवर्धन मीना, कामगार अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागौरी, खेलकुद प्रकोष्ठ अध्यक्ष महबूब रंगरेज, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमजद अबासी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत कौर,

राजू देवी व्यास, आशा देवी स्वामी,संतोष देवी, मुमताज़ बानो, प्रेमलता राठौड़, मुमताज़ शेख, मंजू देवी गोस्वामी, पार्वती देवी गोसाई,शहर काँग्रेस सचिव राजेश आचार्य, मनोज चौधरी, हाजी खा, अब्दुल रहमान लोदरा, अहमद अली भाटी,

मोह्माद सरीफ समेजा, देवेंद्र बिस्सा, मनोज किराडू, पाबूराम नायक, मैक्स नायक, हंसराज विश्नोई, शाहरुख खान, एडवोकेट मोह्माद असलम,एनुल अहमद,इस्माइल खिलजी,ताहिर हसन कादरी, डॉ मिर्जा हैदर बेग, अविनाश राठौड़,

अकबर अली, जयकिशन गहलोत प्रवक्ता नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन मौजूद थे।

खूब फोडे पटाखे, रोशनी में नहाया अपना घर आश्रम

9BKN PH-3

बीकानेर (समाचार सेवा)  दीपावली का त्‍योहार शहर में हर्षोल्‍लास से मनाया गया। लोगों ने तय समय पर महालक्ष्‍मीजी की आरती कर खूब पटाखे फोडे।

उम्‍मीद थी कि प्रदूषण रोकने के मददेनजर सुप्रीम कोर्ट की आदेश की पालना में लोग तय समय के बाद पटाखे नहीं छोडेंगे मगर ऐसा कहीं दिखाई नहीं दिया।

लोगों ने लगभग पूरी रात पटाखे फोडकर दीपावली की खुशियां मनाई। दीपावली पर शहर में कोटगेट सहित प्रमुख सरकारी भवनों व मंदिरों पर रोशनी की गई।

आम लोगों ने भी दिये जलाकर व घर को रोशनी से सजाकर लक्ष्‍मी आगमन का स्‍वागत किया। दूसरी ओर अपना घर आश्रम में दीपावली के शुभ अवसर पर बडी धूमधाम रही।

आश्रम के अध्‍यक्ष डीपी पच्‍चीसिया ने बताया कि अपना घर आश्रम रानी बाजार बीकानेर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया।

अपना घर आश्रम में आवास कर रहे प्रभु आवासियो ने माता लक्ष्मी जी पूजा अर्चना करने के बाद पटाखों की आतिशबाजी के साथ दीपावली मनाई गई।

इस खास मौके पर अपना घर आश्रम से जुडे अशोक मुन्धडा, जुगल राठी, बनवारी लाल अग्रवाल, राजेन्द्र मोदी, नरेश मितल, रमेश राठी, राजु शर्मा,झंवर लाल सुथार मोनू गहलोत व  सेवादार आदि मौजूद रहे।

तुलसी का जीवन ऊर्जा शक्ति से ओतप्रोत

9BKN PH-4

आचार्यश्री तुलसी का जन्मदिवस ’’अणव्रत दिवस’’ के रूप में मनाया

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  नवम् अधिशास्ता गणाधिपति गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी का जन्म दिवस ‘‘अणुव्रत दिवस’’ के रूप में गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में शासनश्री मुनिश्री मुनिव्रतजी के सान्निध्य में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित किया गया।

मुनिश्री मुनिव्रतजी ने गुरुदेव तुलसी को स्वयं का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनेे जीवन काल में इतना कार्य किया है वो निश्चित रूप से महान् पुरुष थे।

 कार्यक्रम का विषय परिवर्तन करते हुए प्रेम बोथरा ने कहा कि उस महान, विशाल व्यक्तित्व को हम किसी उपमा में उपमित नहीं कर सकते।

 साध्वी शिक्षा हो या नारी उत्थान, समणी दीक्षा हो या मानवता का कल्याण उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र का विकास हुआ है।

वरिष्ठ उपासक अशोक सिंघवी ने अपने भाव अर्पित करते हुए कहा कि तुलसी का जीवन ऊर्जा व शक्ति से ओत-प्रोत था।

आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि अणुव्रत दिवस के साथ ही आज ही के दिन गुरुदेव ने समणी श्रेणी का भी सुत्रपात किया था।

उन्होंने कहा कि समण श्रेणी की वजह से विदेशों में भारतीय संस्कृति पल्लवित एवं पुष्पित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी का व्यक्तित्व इतना महान था कि किसी भी पैमाने से मापा नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने कहा कि आचार्य तुलसी ने 11 वर्ष की उम्र में दीक्षा लेकर 22वें वर्ष में तेरापंथ के आचार्य नियुक्त हो गए।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि  अकबर हो या महाराजा गंगासिंह जिसने भी छोटी उम्र में सत्ता संभाली विकास के द्वार खोले और यही आचार्य तुलसी ने किया।

 कार्यक्रम के दौरान युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, अणुव्रत समिति से अनुमप सेठिया व महिला मण्डल ने गुरुदेव के प्रति अपने भावों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी, सुन्दरलाल छाजेड़ सहित अनेक श्रावक-श्राविका समाज भी उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का संचालन प्रेम बोथरा ने किया।

फोटो 9बीकेएन पीएच4

भाजपा छोड थामा कांग्रेस का हाथ

9BKN PH-5

राजासर भाटियान सरपंच प्रतिनिधि उम्मेदसिंह भाटी ने कांग्रेस जॉइन की

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय छत्तरगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सतु खां पड़िहार द्वारा की गयी। बैठक में राजासर भाटियान से आये लोग  जो कि पूर्व में बीजेपी कार्यकर्ता थे वे उसकी रीति नीति से परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हुवे।

राजासर भाटियान के सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष  उम्मेदसिह भाटी व अन्य सोलह लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सभी का माल्यार्पण कर व सभी को एक एक कांग्रेस का झंडा भेंट कर कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा से अवगत करवाया गया। वरिष्ठ समाज सेवी व भाजपा कार्यकर्ता कानसिंह भाट ,

कांग्रेस में शामिल होने पर अध्यक्ष द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया। कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में उम्मेदसिंह भाटी,मनोजकुमार पुरोहित,अनिलाआचार्य छात्र संघ सचिव,कमेर सिंह भाटी, बजरंग सुथार,रमण लाल आचार्य,

कानसिंह भाटी,गुलाबसिंह भाटी,छेल्लुसिह भाटी,शिवसिंह भाटी, सुमेरसिंह भाटी, जुगलसिंह भाटी, राजूसिंह बिका, कानाराम सुथार, संदीप नायक, मेनपाल दिनोंदिया, आदि ने सदस्य ग्रहण की।  ओमप्रकाश आचार्य कांग्रेश विचारधारा अध्यक्ष, बाबूलाल

सहसचिव, सिंकंदर खा उपाध्यक्ष सतासर, रमजान खा, जाकिर खा, इकबाल खा, नत्थू खा, जगदीश गोदारा, कयामुद्दीन कोषाध्यक्ष, इल्मुदीन बुहर,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष याकूब खा, किशनाराम एस सी प्रकोष्ट अध्यक्ष,

ख़लीलखा, सिंकेन्द्रखा उपाध्यक्ष, तुलसीराम यादव,जयलाल जाखड़,अर्जुन खटीक ,दुर्गाराम, सदामहुसेन, छगनलाल, ओमप्रकाश, भागाराम एडवोकेट, अखाराम जी नाई,हाजी अब्दुखा, सीताराम बाजीगर, नाजू खा,गोपीराम गंढेर

 जितेंद्रसिंह, रमजान खा, इकबाल खा, मानसिह राठौड़,आरिफ पंवार,दिनेश तंवर,सतार खा भाटी, हनुमानराम सोलेकी,लुणाराम, हनिफ खा, चोरुराम लूनखा आदि गणमान्य लोग मीटिंग में उपस्थित रहे।

बीकानेर में भारत को जानो प्रतियोगिता आज से

बीकानेर (समाचार सेवा)  स्‍थानीय पार्क पेराडाइज परिसर में भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 10 नवंबर से शुरू किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ के 12 प्रांतों की 24 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद् उत्तर प्रान्त द्वारा बीकानेर की मीरा शाखा के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

परिषद के रीजनल सरंक्षक डा एस एन हर्ष ने बताया कि मध्य रीजन की इस द्वितीय क्षेत्रस्‍तरीय भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उदघाटन शनिवार सांय 5 बजे शुरू होगा। उन्‍होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद मीरा शाखा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

इसमें राजस्थान की भव्य सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत की जाएगी। डॉ. हर्ष ने बताया कि 11 नवंबर (रविवार) को प्रातः 9. बजे से रीजनल कार्यक्रम के प्रश्न मंच प्रतियोगिता प्रारंभ होगी, जिसका रवि�वार शाम को समापन होगा।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद आढा ने बताया कि उद्घाटन स्वामी संवित् सोमगिरी जी के मुख्य आतिथ्य में आरंभ होगा। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रीजनल अध्यक्ष शान्ति लाल पानगड़िया करेंगे।

विशिष्ट अतिथि बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, डा चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा केंद्रीय पर्यंवेक्षक के रूप में भारत को जानो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय मंत्री राकेश सचदेवा बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह 11 नवंबर को सांय 5 बजे होगा। समापन समारोह में केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जैन करेंगे।

विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज बीकानेर के उप प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर तथा राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की अधिष्ठाता विमला ढुकवाल होंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी।

इसमें प्रथम वर्ग, कनिष्ठ वर्ग जो कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय वर्ग वरिष्ठ वर्ग, जो कक्षा 9 से 12 में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।