बीकानेर, (समाचार सेवा)। ये है राजस्थान सरकार का जन सूचना पोर्टल, राजस्थान सरकार ने जन सूचना पोर्टल के माध्यम से जनता की सूचनायें जनता के ही हाथों में सौप दी हैं। जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आमजन को सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होगी जो सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) की मूल भावना से प्रेरित है। प्रदेश सरकार ने अपने इस निर्णय से सूचना के अधिकार से एक कदम और आगे बढ़ा लिया है।

















