शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज न्यायिक सेवा में चयनित तम्मना का अभिनदंन
बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान मुख्य न्यायिक सेवा में चयनित बीकानेर निवासी तम्म्ना कौशिक ने कहा, न्याय के मंदिर में मैं किसी के साथ अन्याय नहीं करूंगी। तमन्ना आज शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की ओर से अजित फाउंडेशन सभागार में किए गए अपने स्वागत अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थी। तमन्ना ने कहा कि गरीब की सहायता उसका परम धर्म होगा। तमन्ना ने समारोह में मौजूद सभी आगन्तुको और समाज के लोगो का आभार जताया।

उन्होंने कहा की समाज से इतना आशीर्वाद और स्नेह मिलने से खुश और अभिभूत हूं। तमन्ना ने बताया कि उसकी सफलता में उनकी मां का का विशेष योगदान रहा। अपनों के आशीर्वाद ने सम्बल दिया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश योगेंद्र शर्मा ने कहा कि निश्चय ही तम्मना की राह पर चलते हुए अन्य बालिकाएं भी समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा ने कहा अगर ठान लिया जाए तो कोई लक्ष्य मुश्किल नही होता।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सरोज शर्मा ने की। अभिनंदन पत्र का वाचन पूनमचंद शर्मा ने किया। आर. के.शर्मा ने स्वागत भाष्ण दिया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी भोजक ने किया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने आभार जताया। समारोह में समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा, महेश भोजक, कन्हैयालाल शर्मा, ज्ञानवती देवी, सुभाष शर्मा ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में सरोज देवी शर्मा, मंजू देवी कौशिक, ममता शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, ज्ञानमल शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, बिंदु शर्मा, अनिल कौशिक पवन, अजय शर्मा एडवोकेट ऋषि शर्मा, सतीश शर्मा, बनवारी पांडे, स्वेता शर्मा, कुसुम शर्मा,डॉली, विजयलक्ष्मी आदि बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
शिक्षा एवं चिकित्सा दोनों ऐसे विभाग हैं जहां सेवा करने वालों फल मिलता है : डोटासरा
सम्मान समारोह में 40 कार्मिक राज्य स्तर पर पुरूस्कृत

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिक्षा विभाग का 27 वां राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह सोमवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में विभाग का गौरव बढ़ाने वाले 40 कार्मिकों को राज्य स्तर पर पुरूस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री (प्राथमिक एवं माध्यमिक) गोविन्द सिंह डोटासरा, निदेशक गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, वित्त नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा ब्रह्दत शर्मा, संयुक्त निदेशक कार्मिक नूतनबाला, संयुक्त निदेशक प्रकाश, संस्थापन अधिकारी रूप चंद जीनगर और वित्त सलाहकार प्रा.शि. ज्योति बाला व्यास ने कार्मिकों को प्रशस्ती पत्र, शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री डोटासरा ने कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा दो ऐसे विभाग है जहां सेवा के साथ-साथ उसका फल भी मिलता है। उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रशस्ती पत्र के साथ 11 हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित करने की घोषणा की।
शिक्षा राज्यमंत्री ने आज सम्मानित होने वाले 40 कार्मिकों में से मात्र 2 महिला कर्मचारी और सहायक कर्मचारियों की संख्या को कम बताया और कहा कि आगामी समारोह में इस वर्ग से और अधिक कार्मिकों शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों से पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाए ताकि कार्मिक अपनी उपलब्धि स्वयं प्रस्तुत कर सके। इससे पुरस्कार में पारदर्शिता बढ़गी।
उन्होपने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों को पूरा करते हुए शिक्षा विभाग ने समय सारणी, कलेण्डर जारी किया है। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) हिमांशु गुप्ता ने पुरस्कृत होने वाले कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं निदेशायलय स्तर पर हल होनी होगी, उसके लिए कार्मिकों को अन्यत्र नहीं जाना पडेÞगा। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी के.सी. व्यास ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।
हमें … मुहब्बत के चरागों से रोशन हिन्दुस्तान चाहिए – रशीद गौरी
बीकानेर, (समाचार सेवा)। ‘हमें तो बस फकत दोस्तों, मुहब्बत के चरागों से रोशन हिन्दुस्तान चाहिए। पाली-सोजत के वरिष्ठ साहित्यकार रशीद गौरी ने सोमवार को बीकानेर में जब ‘कवि बनाम कविता समारोह में अपनी भावनात्मक रचना पढी तो लोग वाह वाह कह उठे। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ की ओर से नालंदा स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साहित्यकार गौरी ने कहा कि ऐसे आयोजन काव्य साधना को समर्पित तो है हीं वहीं भाषायी समन्वय के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं।

विशिष्ट अतिथि मारवाड़ के वरिष्ठ कवि शब्बीर सागर ने अपनी रचना ‘अगर ईश्वर गरीब को बेटी देना, बेटी दे तो संग सोने की पेटी देना के माध्यम से दहेज प्रथा पर तीखा व्यंग्य पेश किया। अतिथि कवि अब्दुल समद राही ने ‘मती मारो मां म्हनै कोख में, दुनिया में आवण दो के माध्यम से भ्रूण हत्या पर चिंता प्रकट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा ने कहा कि ‘बेटी जैसे समसामयिक और प्रासंगिक विषय के माध्यम से यह आयोजन सार्थक रहा।
इस अवसर पर रंगा ने राजस्थानी काव्य रचना ‘कांई थे मिनख नीं रैया, कांई थांरौ मिनखपणो खूटग्यौ, अबै तो थे फगत हवस राखस हो पेश कर बेटी की समग्र चिंता को रेखांकित किया। समारोह में राजेश रंगा, संस्कृतिकर्मी शिवशंकर ने भी विचार रखे। संचालन शायर कासिम बीकानेरी ने किया।
दृढ़ संकल्प और पक्के इरादे से राह होती आसान : महापौर
बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि दृढ़ संकल्प और पक्के इरादे कठिन से कठिन डगर को आसान बना देते हैं। महापौर सोमवार को श्री नेहरू शारदा पीठ पी.जी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि पक्के इरादे से किए गए काम से आप केवल अपने महाविद्यालय में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की सेंटर फॉर वूमन स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. मेघना शर्मा ने स्त्री सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाज के इतने सुविकसित होने और महिलाओं के अति शिक्षित होने के बावजूद भी आज महिलायें सुरक्षित क्यों नहीं है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे आगे बढ़े और इस समस्या से निजात पाने के कुछ हल ढूंढे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने की। डॉ. गोपाल कृष्ण व्यास ने शिविर के सात दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह में महाविद्यालय के मानद सचिव पीयूष पुरोहित, डॉ. समीक्षा व्यास, डॉ. दिनेश कुमार सेवग, डॉ. मुकेश किराडू ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. प्रीति सक्सेना व डॉ.गौरीशंकर प्रजापत ने किया।
खाजूवाला में किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय के समक्ष जल उपभोक्ता संगम यूनियन, भारतीय किसान संघ और राष्ट्रीय किसान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गैर-राजनीतिक प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे। इस मौके पर जउस अध्यक्ष रामकुमार गोदारा की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई।



