MAHENDRA SIINGH SHEKHAWAT बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी ने आधिकारिक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी का दावा किया जा रहा है। राजवी ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीकानेर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। तेल कंपनियों से आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।
अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी ने मुख्य रूप से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ लगाने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि बीकानेर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और सभी पंप संचालक जनता की सेवा और सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। हमारा लक्ष्य आमजन को बिना किसी बाधा के सेवाएं प्रदान करना है।


