Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाषा की मान्‍यता के लिये मरते दम तम बनाउंगा राजस्‍थानी फिल्में- अरविन्द कुमार बाघेला

I will make Rajasthani films till my last breath for the recognition of the language - Arvind Kumar Baghela

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थानी फिल्मों के लेखक,निर्देशक और अभिनेता अरविन्द कुमार बाघेला ने कहा कि राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिये वह मरते दम तक राजस्थानी फिल्मों के माध्यम से राजस्‍थानी भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बाघेला बुधवार को होटल वृन्दावन रिजेन्सी में अपनी नई फिल्म टाईगर ऑफ राजस्थानकी प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि थ्री ब्रदर्स फिल्म्स प्रजेंट्स के बैनर तले बनी नई राजस्थानी फिल्म ‘टाईगर ऑफ राजस्थान’ बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में 13 मार्च शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। बाघेला ने बताया कि यह फिल्म राजस्थान की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो अन्याय के खिलाफ लडऩे और एकजुट होकर मुकाबला करने की बात को प्रमुखता से उठाती है। फिल्म के निर्देशक एवं अभिनेता अरविन्द कुमार ने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार के साथ  न्याय करने के लिए स्वयं चुनौती के रूप में यह भूमिका निभाई है।

सिने मैजिक सिनेमा हॉल में प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक होगा शो

बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक शो संचालित किया जाएगा।  उन्‍होंने बताया कि फिल्म में नच बलिए उपासना सिंह, रंजीत राजू श्रेष्ठा, देबोलिना भट्टाचार्जी,  दीप्ति नागपाल, भूपेश रसिन,  अरविंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मा, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  संगीत दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने दिया है। गीत छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखा है, स्वर पूर्निमा श्रेस्ठा, छोटू सिंह रावणा, सौरिन भट्ट, मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने दिए हैं।

फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं। डिनेश असीवाल और राज राठौड़ को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में सलीम गौर, अनिल सिंह राठौड़, चंद्रकांत वर्मा, ध्रुव निनामा और मनीष अग्रवाल हैं। कैमरामैन हितेश बेलदार, एडिटर प्रकाश झा, एक्शन निर्देशक बुट्टा सिंह और कोरियोग्राफर सरोज खान व राजू शबाना हैं। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अमर कुमार सोलंकी और एसोसिएट डायरेक्टर अशोक बाफना व जैस्मिन कुमार हैं।