Samachar Seva

Mission Patrkarita

संभागीय आयुक्‍त ने जिला अस्‍पताल में कराया उपचार

Divisional Commissioner took treatment at the district hospital

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। संभागीय आयुक्‍त विश्राम मीणा ने गुरुवार को एसडीएम जिला अस्पताल बीकानेर में अपनी आभा आईडी बनवाई तथा ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर चर्म रोग विभाग में डॉ. राधेश्याम नाई से उपचार प्राप्त किया। अपने अस्‍पताल दौर में श्री मीणा ने राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक में भी भाग लिया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए।

बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. घनश्याम, लेखाधिकारी दुष्यंत छींपा, अमित वशिष्ठ, सहायक अभियंता पीयूष एवं अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर रोटरी रॉयल्स क्लब द्वारा निर्मित आभा आईडी काउंटर का लोकार्पण भी किया गया।