Samachar Seva

Mission Patrkarita

होली मिलन समारोह में किया सेवानिवृत बैंकर्स का सम्मान

Retired bankers were honored at the Holi Milan function.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन बीकानेर का होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह गुरुवार को जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रन्यास के सभागार में मनाया गया।  कार्यक्रम में संगठन के 2014 में सेवानिवृत सदस्यों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया।

सम्‍मानित सदस्‍यों में आनंद कुमार सैनी, भगवान दास पुरोहित, दाउलाल अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, बुलाकी राम जयपाल, चन्द्र शेखर आचार्य, दर्शनलाल भटेजा, जगदीश राय सेठी, जेठाराम चौधरी, कौशल कुमार कालरा, किशन सिंह चौहान, मोहम्मद इकबाल, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रामेश्वर लाल छींपा, रामदेव हर्ष व शैलेन्द्र कुमार सक्सेना के नाम शामिल रहे।  कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिन्दर मोहन शर्मा मुख्य अतिथि तथाअरविन्द भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। समारोह में वंदना सारवाल ने सरस्वती वंदना की।

नलिन सारवाल, जितेन्द्र माथुर, जे आर सेठी, आर के ग्रोवर, भूदेव शर्मा, सरोज बोड़ा, भूदेव शर्मा, मनीषा आर्य सोनी, हुलास चंद व्यास, वाई के शर्मा योगी, अनुतोष रावल, के के पारीक, किशन लाल बारासा व इशिता शर्मा ने प्रस्तुतियां दी।  संचालन आर के शर्मा व सैयद मुश्ताक अली ने किया।  कार्यक्रम में एमएमएल पुरोहित, मांगीलाल सेवग, सुरेश शर्मा, रवि राजवंशी, एस.एल. टेलर, के एन जोशी, माणकचंद सुथार, बी एस गिल, एम पी सिंह, सुनील दत्त नागल आदि मौजूद रहे।