Samachar Seva

Mission Patrkarita

एक रुपया और नारियल से निभाई सगाई व शादी की रस्में

Engagement and wedding rituals were performed with one rupee and a coconut.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के बबन पुत्र गंगाधर जादुसंगत का विवाह करमीसर निवासी पिंकी पुत्री पुखराज चांवरिया के साथ बुधवार की रात बिना दान-दहेज के संपन्न हुआ। बबन व पिंकी की सगाई से लेकर विवाह तक की सभी रस्में मात्र एक रुपया और नारियल से निभाई गईं

यह सब समाज में फैली दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रेरणादायक पहल करते हुए संपनन किया गया। बीकानेर में सादगीपूर्ण विवाह का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने बताया कि वर पक्ष ने वधु पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल लेकर ही विवाह संपन्न किया।

इस अवसर पर श्याम सांगलिया धूणी मावा के मंहत प्रकाशदास महाराज, शिवलाल तेजी, सामाजिक कार्यकर्ता चतुर्भुज जादुसंगत, गंगाधर जादुसंगत, पुखराज चांवरिया, रतनलाल ढिकिया, विजय कुमार ढिकिया, राजेश वाल्मीकि, पूनम कडारां, केवलचंद, मूलचंद दुलीचंद जादुसंगत, सुंदरलाल चांवरिया, तुलसीराम चांवरिया, केसरीचंद, नारायण त्रिलोक, श्यामलाल जादुसंगत, राम सिंह वाल्मीकि, सुनिल चांवरिया, प्रवीण सियोता, सहित कई गणमान्यजन इस सादगी भरी शादी के साक्षी बने।