Samachar Seva

Mission Patrkarita

मरूधर बीकाणा महासंघ ने किया पूर्व अधिशासी अभियन्ता एस.आर. सैनी का अभिनंदन

Marudhar Bikaner Mahasangh felicitated former Executive Engineer S.R. Saini

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरकार में मुख्य पदों पर रहते हुए पर रहते हुए जीवनपर्यंत सफलतापूर्वक कार्य संपादित करने पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के पूर्व अधिशासी अभियंता एस.आर. सैनी का मंगलवार को वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पार्क में मरूधर बीकाणा महासंघ संघ की ओर से आयोजित समारोह में सम्‍मान-अभिनंदन किया गया। स्‍कूल शिक्षा के पूर्व प्राचार्य यशपाल आचार्य ने श्री सैनी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

संघ के अध्यक्ष श्याम तवर ने बताया कि संस्‍था की ओर से अब तक लगभग 40 वरिष्ठ जनों का उनके घर, प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर शॉल और माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया जा चुका है। मंगलवार को आयोजित समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. सतीश कच्छावा ने कहा कि एस.आर. सैनी के अनुशासित जीवन से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

संस्थान के उपाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण मीणा ने कहा कि सैनी ने अपने पूरे जीवन में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। समारोह में सुरेश भार्गव, संजय अग्रवाल, दुष्यंत तंवर, नरेश खत्री, रफीक कादरी, गोवर्धनराम चौधरी, डॉ. टी के गहलोत, श्याम सिंह परिहार, घनश्याम मोदी सहित आदि मौजूद रहे।