Loading Now

updates

प्रो. विनोद ने कुलपति का कार्य ग्रहण किया

DR VINOD KUMAR ISNGH

बीकानेर(samacharseva.in)। प्रो. विनोद ने कुलपति का कार्य ग्रहण किया, प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय  (एमजीएस वि.वि.) के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। राज्‍यपाल ने गत दिनों प्रो. विनोद कुमार सिंह को महाराजा गंगासिंह वि.वि. बीकानेर का कुलपति नियुक्‍त किया।

राज्‍यपाल तथा वि.वि. के कुलाधिपति कलराज मिश्र की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि राज्‍य सरकार की परामर्श से आईआईएमटी वि.वि. मेरठ के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह को 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्‍त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए महाराजा गंगासिंह वि.वि. बीकानेर का कुलपति नियुक्‍त किया गया है।

राज्‍यपाल के आदेश में बताया गया है कि महाराजा गंगासिंह वि.वि. के अधिनियम 2003 (यथा संशोधित 2017 व 2019) की धारा 11/3 व 11/7 द्वारा प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए खोजबीन समिति की सिफारिश व राज्‍य सरकार के परामर्श से प्रो. सिंह की कुलपति के रूप में  नियुक्ति की गई है।

Share this content:

You May Have Missed