Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में कोरोना संक्रमित 1900 के पास

corona bikaner

बीकानेर(samacharseva.in)। बीकानेर में कोरोना संक्रमित 1900 के पास, बीकानेर में बुधवार को आई पहली रिपोर्ट में 14 मरीज संक्रमित पाए गए है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1892 तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी और 1119 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके है।

अभी जारी हुई रिपोर्ट 14 कोरोना पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा के अनुसार अभी आए 14 पॉजीटिव बिन्नाणी चौक, गंगाशहर रोड़, चौखुंटी फाटक, हर्षों का चौक, हैदरी मस्जिद के पास, सुराणों का मोहल्ला, पवनपुरी क्षेत्र, बंगलानगर क्षेत्र, नोखा, दम्माणी चौक क्षेत्र से है।

मंगलवार को बीकानेर में 78 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए। इनमें एक चिकित्‍सक भी शामिल है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 1892 तक पहुंच चुकी है। कोरोना से अब तक बीकानेर में 44 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में बीकानेर जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 719 है।