Loading Now

updates

पुलिस अधिकारी बताएंगे कैसे ली जा सकती है पुलिस की सहायता

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्‍थानीय पुलिस अधिकारी जल्‍द की क्षेत्र की स्‍कूल व कॉलेज में पहुंचकर वहां के विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी देंगे कि यदि कोई विद्यार्थी छात्र अथवा छात्रा किसी भी मुसीबत में फंस जाए और उन्‍हें पुलिस की मदद की आवश्‍यकता है तो वे‍ कि प्रकार जल्‍द से जल्‍द पुलिस की सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय़ लिया गया है। इस निर्णय के अनुसार स्कूल और कॉलेज में विद्या‍र्थियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। नशे की रोकथाम को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि आज अगर किसी स्टूडेंट का एक्सीडेंट भी हो जाए तो उसे जानकारी नहीं होती कि पुलिस की सहायता कैसे ली जाए या आगे क्या किया जाए। लिहाजा स्कूल और कॉलेजों में पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी देने और नशे की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Untitled-250x300 पुलिस अधिकारी बताएंगे कैसे ली जा सकती है पुलिस की सहायता

नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर -95304-14947  

तिवाड़ी ने कहा कि बीकानेर पुलिस के द्वारा नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर -95304-14947 जारी किया हुआ है। कोई भी व्यक्ति बिना डरे, बिना झिझके अवैध मादक पदार्थों के खरीदने या बेचने की सूचना इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा नशा मुक्त भारत अभियान हेल्पलाइन नंबर-14446, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर- 1090,  साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर -1930 और बीकानेर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर- 78770-45498 जारी किए हुए हैं।

एडिशनल एसपी सिटी तिवाड़ी ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही “नशा मुक्त बीकानेर” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed