Loading Now

updates

राजेन्द्र जोशी के कहानी संग्रह सयानी छोरी का हुआ लोकार्पण

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के नए कहानी संग्रह ‘सयानी छोरी’ का लोकार्पण राजमहल होटल में किया गया। इस दौरान विभिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा जोशी का सम्मान किया गया। कहानीकार जोशी ने राजेश चूरा और डॉ. नरेश गोयल को समर्पित पुस्तक की पहली प्रतियां भेंट की।

समारोह में कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहानियों की विषय वस्तु के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी कहानियों के विषय समाज से ही लिए गए हैं। सभी कहानियां यथार्थ के आसपास ही हैं।  समारोह का आयोजन पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. उमाकांत गुप्त, मधु आचार्य, डॉ. मदन सैनी, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ , डॉ. नरेश गोयल, युवा गीतकार डॉ. हरि शंकर आचार्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इससे पहले अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में साहित्यकार- सामाजिक-आर्थिक एवं विभिन्न क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!