Loading Now

updates

हत्या का आरोपी सोनू यादव पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Murder accused Sonu Yadav ordered five-day police remand

बीकानेर, (samacharseva.in)। हत्या का आरोपी सोनू यादव पांच दिन की पुलिस रिमांड पर, गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर इलाके में बुधवार की रात जेसीबी मशीन के लोडर से कुचकरल एक युवक नितिन यादव की हत्या करने के आरोपी सोनू यादव को कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

गंगाशहर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी उदयरामसर निवासी 29 वर्षीय सोनू यादव उर्फ अविनाश पुत्र कंवर सिंह को वारदात के 24 घंटे के भीतर ही गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। हत्या के आरोपी सोनू के पिता कंवर सिंह यादव बीकानेर जिले के ही खाजूवाला थाना में सहायक पुलिस निरीक्षक, एएसआई हैं। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के अनुसार आरोपी सोनू यादव ने पूछताछ में हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू व मृतक नितिन पुत्र लालसिंह यादव दोनों के जेसीबी रखते रहे है।

दोनों के बीच खनन को लेकर विवाद हो गया था। साथ ही कुछ रूपयों का लेन-देन था। बुधवार की रात आरोपी सोनू ने नितिन को पैसे ले जाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान सोनी व नितिन के बीच गहमागहमी हुई और सोनू ने जेसीबी का लोडर नितिन के सर पर चढ़ा दिया।घटना में नितिन का सर चकनाचूर हो गया। वारदात के दौरान नितिन के साथ एक अन्य युवक भी था, लेकिन नितिन की मौत के बाद वह युवक अपनी जान बचाने के लिए भाग गया।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed