Loading Now

updates

हाईटेंशन तार टूटा, कई गांवों की बिजली हुई गुल, दो महिलाएं झुलसी

.NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोलायत क्षेत्र के खिंदासर गांव में शनिवार सुबह 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन के तार आपस में भिड़ने के बाद टूटकर नीचे गिर पड़े। इसके कारण अनेक घरों में बिजली उपकरण जल गए।

खिखनिया पट्टा, खिखनिया कुंडलिया, दासोड़ी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं करंट के तारों की चपेट में आने से दो महिलाएं सुआ पत्नी ओमप्रकाश तथा घमू पत्नी धुडाराम झुलस गईं। जिनका उपचार बीकानेर में‍ किया जा रहा है।

खिंदासर के पूर्व सरपंच प्रभात सिंह भाटी तथा विजयपाल बेनीवाल ने जिला प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Share this content:

You May Have Missed