NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शनिवार को नोखा तहसील के सारुंडा गाँव में वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का लोकार्पण किया। वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस शिक्षण संस्थान का निर्माण पौने तीन करोड़ की लागत से किया गया है।
लोकार्पण समारोह में राज्यपाल बागड़े ने कहा कि शिक्षकगण विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दे जो उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी श्रीनिवास झंवर ने की। विद्या भारती के गोविन्द कुमार ने कहा कि देश भर में विद्या भारती के 13 हज़ार और राजस्थान में कुल 950 स्कूल चल रहे हैं। ट्रस्टी सुनील झंवर ने ट्रस्ट की ओर से जोरावरपुरा में शिशु वाटिका बनाने की घोषणा की। विद्या समिति की उपाध्यक्ष अभिलाषा झंवर ने स्वागत भाषण दिया। किरण झंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालन शिव नारायण झंवर व राजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में निंबाराम, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर, राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेंद्र सागर, विनायक शर्मा, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया, राजाराम धारणियाँ, हनुमान सिंह, ममता झंवर, निर्मल झंवर, पवन झंवर, मुकेश झंवर, भागीरथ झंवर आदि मौजूद रहे।


