NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को पब्लिक पार्क परिसर स्थित शहीद स्मारक में 14 फरवरी के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर पुखराज मेघवाल, नीलम बाबरी, रितिका स्वामी राम बिश्नोई, विशाल पुरोहित, अनूप सिंह ने शपथ लेते हुए कहा कि युवाओं को वैलेंटाइन डे की जगह आज का दिन वीरों के बलिदान को याद करवाकर देशभक्ति की भावना जागृत करने के रूप में मनाना चाहिये।
हरि प्यारी सेवा समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर, सचिव विजय कपूर, आशीष गर्ग, वीरेंद्र राजगुरु, दिनेश माथुर, स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी व उपस्थित सभी जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर, 2 मिनट का मौन धारण कर, वंदे मातरम के नारे लगाकर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन व हरि प्यारी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि पुलवामा के शहीद सैनिकों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जिला अध्यक्ष गुलाब सोनी ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए। उन शहीद वीर जवानों को शत-शत नमन। डॉ पीके सरीन ने भी विचार रखे।


