Loading Now

updates

डॉ. चन्द्रशेखर चौथी बार काउंसलर काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रभारी बने

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को लगातार चौथे वर्ष काउंसलर काउंसिल ऑफ इंडिया (सीसीआई) के राजस्थान चैप्टर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सीसीआई के सचिव दिवाकर सिंह सिकरवार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।

नियुक्ति के तहत डॉ. श्रीमाली राजस्थान में संगठन विस्तार, नए सदस्यों का नामांकन, काउंसलरों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन तथा सीसीआई की नियमित गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। डॉ. श्रीमाली की इस पुनर्नियुक्ति से राजस्थान में करियर काउंसलिंग गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि काउंसलर काउंसिल ऑफ इंडिया देशभर में कार्यरत करियर काउंसलरों का एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है, जो काउंसलरों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में करियर काउंसलर के रूप में नियुक्ति हेतु मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराता है।

 

Share this content:

You May Have Missed