NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जनता प्याऊ के पीछे, श्री हरिराम बाबा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार 18 से मंगलवार 24 सितम्बर तक किया जाएगा। यहां कथा का वाचन मरुनायक एवं मदन मोहन मंदिर व्यास पीठ के कथावाचक पं. महेश महाराज व्यास (रत्ताणी) के मुखारविंद से होगा।
श्राद्ध पक्ष के अवसर पर आयोजित की जाने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा का समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। कथा से पहले बुधवार 18 सितम्बर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कथा के पोस्टर का विमोचन कथावाचक पं. महेश महाराज व्यास के सानिध्य में समस्त भक्तगण, मोहल्लावासियों द्वारा किया गया। कथा के दौरान संगीतमय झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। समस्त मोहल्लावासियों द्वारा इस भव्य श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य प्राप्त करने का भक्तों से आह्वान किया गया है।


