Samachar Seva

Mission Patrkarita

सुरेश कुमार मित्तल शिव मन्दिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्वाचित

Suresh Kumar Mittal elected president of Shiv Mandir Trust

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सुरेश कुमार मित्तल को शिव मन्दिर प्रन्यास व्‍यास कॉलोनी की प्रबन्ध कारिणी का निर्विरोध अध्‍यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनमोहन चौधरी ने बताया कि प्रबंध कारिणी के अन्‍य पदों पर उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सचिव नलिन कुमार सारवाल, उपसचिव दर्शन लाल भटेजा तथा कोषाध्यक्ष चोरूलाल मोदी निर्वाचित घोषित किए गए।

उन्‍होंने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जय नारायण व्यास नगर स्थित शिव मन्दिर प्रन्यास के सत्संग भवन में प्रन्यास की प्रबन्ध कारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को प्रातः 11 बजे आम सभा की बैठक आहूत की गई लेकिन कोरम के आभाव में बैठक स्थगित की गई। जिसे पुनः 11.30 आहूत की गई व चुनाव कराये गए।

शिव मन्दिर प्रन्यास जे.एन.वी. कॉलोनी बीकानेर के सचिव नलिन सारवाल ने बताया कि चुनाव कार्य के दौरान नारायण सिंह खींची, राजेन्द्र कुमार गर्ग, घनश्याम सिंह, दिनेश मित्तल, नरेश गुरेजा, विजय भटनागर, सतपाल, विवेक मित्तल, अशोक मारू, जगदीश कल्ला, प्रेम छींपा, महेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।