Loading Now

updates

टो‍लकर्मियों पर फायरिंग करने वाला अवैध पिस्‍टल सहित गिरफ्तार

arrested 23-year-old youth Rajuram Jat

 उषा जोशी

बीकानेर, (samacharseva.in)। टो‍लकर्मियों पर फायरिंग करने वाला अवैध पिस्‍टल सहित गिरफ्तार, जसरासर थाना पुलिस ने अवैध हथियार धारको को पकडने के अभियान के तहत सोमवार को सिनियाला रोही काकडा से सिनियाला निवासी 23 वर्षीय युवक राजूराम जाट उर्फ सुभाषचन्‍द्र पुत्र किशनाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्‍टल बरामद कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पकडा गया आरोपी राजूराम उर्फ सुभाष उर्फ राजू लेघा पुलिस थाना सांडवा के क्षेत्र में टोलनाका पर फायरिंग कर टोलकर्मियों को जान से मारने का प्रयास करने का मुख्‍य अ‍भियुक्‍त है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed