Featured
samachar seva
#bikanernews, bharat samachar, bikaner congress, bikaner crime, bikaner khabar, bikaner ki khabar, bikaner news, bikaner police, rajasthan news, rajasthan police, rajasthan samachar, samachar seva, samachar seva bikaner, SAMACHAR SEVA CRIME NEWS, samachar seva exclusive, Samachar Seva News bulletin, samacharseva.in
Neeraj Joshi
0 Comments
जयपुर, (samacharseva.in)। भवानी जोशी जार के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, नीरज जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल को पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी में दीपक शर्मा प्रदेश महासचिव और राजेन्द्र कुमार न्याती प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। बीकानेर के भवानी शंकर जोशी को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चुना गया और बीकानेर के ही नीरज जोशी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गणेश सारस्वत ने परिणामों की घोषणा की।
बुधवार को जार के गर्वनमेंट हॉस्टल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी सारस्वत ने निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किए। भवानी जोशी व नीरज जोशी की ओर से बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्याम मारू ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
प्रदेश कार्यकारिणी में भवानी शंकर जोशी, के.के. मिश्रा, राजकुमार करनानी, ललित मेहरा और योगेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, मूलचंद पेशवानी, लोकेश शर्मा, रामदेव उपाध्याय, गेंदमल पालीवाल व मनोज शर्मा प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
साथ ही चुनाव अधिकारी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जिनमें मुकेश मूंधड़ा, भूपेन्द्र कुमार चैबीसा, श्रीमती सरिता शर्मा, भजनलाल, हरिनाम सिंह, कपिल वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, सुमित जुनेजा, दुर्गाशंकर शर्मा,विष्णु धीमान, सुभाष मित्रुका, साबिर खान, नीरज जोशी, डा. प्रमोद सागर, गिरीराज शर्मा व हसन रिजवान शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि जार के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 18 व 19 दिसम्बर को नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे। 20 दिसम्बर को नाम वापस लिए गए। सहायक चुनाव अधिकारी रिछपाल पारीक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव पद पर 5-5 नामांकन होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जार कार्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने कहा कि जार संगठन को मजबूत करने के लिए सभी के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।
Tag
#bikanernews bharat samachar bikaner congress bikaner crime bikaner khabar bikaner ki khabar bikaner news bikaner police rajasthan news rajasthan police rajasthan samachar samachar seva samachar seva bikaner SAMACHAR SEVA CRIME NEWS samachar seva exclusive Samachar Seva News bulletin samacharseva.in


