Loading Now

updates

डूंगर कॉलेज में ऑनलाईन प्रवेश जारी

dungar

बीकानेर(samacharseva.in)। डूंगर कॉलेज में ऑनलाईन प्रवेश जारी, सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालाय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध में ऑनलाईन प्रवेश कार्य निरन्तर जारी हैं।  प्राचार्य डॉ सतीश कौशिक ने बताया कि प्रवेश की अन्तिम तिथि 30 जून है। 

प्रवेश समन्वयक डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी गत वर्ष की आवेदन आई डी लेकर ईमित्र पर फीस जमा करानी होगी।  किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर कॉलेज की वेबसाईट www.dungarcollege.ac.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त की सकती है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि स्नातक कक्षाओं के नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद हुसैन एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के नोडल अधिकारी डॉ. अनु कुमार शर्मा होगें।  सम्पूर्ण प्रवेश प्रक्रिया का प्रभारी डॉ. शालिनी मूलचन्दानी को बनाया गया है।

Share this content:

You May Have Missed