Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. चैना राम को प्रदान की पीएचडी उपाधि

PhD degree awarded to Dr. Chaina Ram

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. चैना राम को प्रदान की पीएचडी उपाधि, बीकानेर, 27 सितंबर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. चैना राम नें कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग स्थित रिसर्च सेंटर के प्रोफेसर एवं शोध पर्यवेक्षक डॉ. सुभाष पंवार के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया गया।

डॉ चैना राम के शोध का विषय ए फास्ट सीटीयू बेस्ड इंट्राकॉडिंग फोर एचईवीसी युसिंग डीप लर्निंग एप्रोच है। उनके शोध कार्य में एचईवीसी वीडियो कोडिंग में डीप लर्निंग आधारित तेज एवं प्रभावी इन्ट्रा-कोडिंग तकनीकों के विकास पर कार्य किया गया है।

डॉ. पंवार के मार्गदर्शन में शोधार्थी ने वीडियो कोडिंग, डीप लर्निंग एवं इमेज वीडियो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में शोध कार्य को आगे बढ़ाया है।