नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। आंगन मिलन सेवा‘ समारोह में किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, नाल सेक्टर में आयोजित आंगन मिलन सेवा‘ समारोह में नाल सेक्टर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को माला पहनाकर, तुलसी का पौधा भेंट कर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देहात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्याम पंचारिया, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी नवरंग मेघवाल, पर्यवेक्षक आभा जोशी मौजूद रहे। समारोह में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल), शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आम जनता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पंचारिया ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। समारोह के दौरान पोषण मेले का आयोजन कर पोषण व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
















