नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। कृपाल भैरवनाथ की महा आरती एवं जागरण का आयोजन, श्री कृपाल भैरव नाथ मंदिर स्थित भैरू निवास रामपुरिया जैन कॉलेज के पीछे, श्री कृपाल भैरव नाथ का अभिषेक, तांडव स्त्रोत, हवन, नव ग्रह पूजन, जोत महाआरती कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने महा आरती की। बाल गोपाल, महिलाएं एवं भक्तगण भैरवनाथ की आरती के साथ ही प्रसाद लेने भी पहुंचे।
महा आरती में सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, संरक्षक खूमराज पवार, बृजगोपाल जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, वार्ड पार्षद शीतल भाटी, शिक्षाविद् भगवान दास परिहार, सत्यनारायण पंवार, नागेश्वर जोशी, जनमेजय व्यास, बलदेव जोशी , विकास पंवार, नेमीचंद गहलोत, मनोज गहलोत उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अजयसिंह पवार ने बताया तांडव स्त्रोत नवगृह पूजन हवन, अभिषेक दूध दही, घृत पंचामृत आदि से पंडित गोपाल ओझा, भोपा गिरधारी पवार, अनूप पंवार, दिनेश गहलोत, हुकमसिंह तवर, बाबू, हरीमोहन एडवोकेट अनिल श्रंगार में किया। हवन में तेजसिह-दुर्गा, प्रभसिंह-पूजा, अशोज आशा, नेमीचन्द मीना व मंजू पंचार परिवार में किया। मंदिर में ध्वजा, चेल्सी, दिव्या, भावना आदि ने चढ़ाई। छप्पन भोग प्रसाद भडारे का आयोजन पंवार परिवार द्वारा किया गया।
















