नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। ‘बीकानेर के आचार्यों के चौक के पाटे से शुरू हुई ‘जन मन काव्य यात्रा’, जन मन काव्य यात्रा’ के तहत बीकानेर के आचार्य चौक में चौक केप पाटे पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कवि सम्मेलन दिवंगत कवि गौरी शंकर आचार्य ‘अरुण’ को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में मनीषा आर्य सोनी, इरशाद अजीज, संजय आचार्य वरूण, मोनिका गौड़, विप्लव व्यास, आनंद मस्ताना, बाबूलाल छंगाणी और डॉ. हरिशंकर आचार्य आदि ने हिंदी, राजस्थानी और उर्दू की विभिन्न रसों की रचनाएं प्रस्तुत की। अध्यक्षता शिक्षा निदेशालय के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. विजय शंकर आचार्य ने की।
समारोह में बृज मोहन अग्रवाल, हरीश गौड़, इंद्रपाल शर्मा, आनंद आचार्य, विपिन लढ्ढा, जगदीप सिंह ओबेरॉय, ऋषि धामू, विनय हर्ष, अनुज मित्तल, डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, गोपाल जोशी, हरीश बी. शर्मा, डॉ. नमामी शंकर आचार्य, योगेश राजस्थानी, कृष्ण कांत व्यास आदि मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स और प्रसार संस्था द्वारा किया गया। प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि जन मन काव्य यात्रा का दूसरा पड़ाव 25 अक्टूबर को कीकाणी व्यासों चौक के पाटों पर होगा।
















