Samachar Seva

Mission Patrkarita

महिला टेबल टेनिस में चुरू विजेता व श्रीगंगानगर की छात्राएं रहीं उपविजेता

Churu emerged as the winner in women's table tennis, while students from Sri Ganganagar finished as runners-up.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। महिला टेबल टेनिस में चुरू विजेता व श्रीगंगानगर की छात्राएं रहीं उपविजेताए जैन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में राजकीय लोहिया कॉलेज चूरू की टीम विजेता रही, जबकि चौधरी बल्लूराम राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीगंगानगर की टीम उपविजेता रही।

एकल स्पर्धा में विजेता छात्रा रानू खान, राजकीय लोहिया कॉलेज, चूरू एवं उपविजेता टीम राजकीय कन्या महाविद्यालय, चूरू की छात्रा कल्पना, चौधरी बल्लूराम राजकीय महिला कॉलेज, गंगानगर रही। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक तथा उपविजेता खिलाड़ियों को रजत पदक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी समिति उपाध्‍यक्ष निर्मल धारिवाल सी.ए. राजेन्द्र लूणिया, आशोक सरण, सदस्‍य किशोर बांठिया, राम सिंह सेंगर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने स्वागत भाषण दिया।