नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रदीप जैन को पीएच.डी. की उपाधि,राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के शोधार्थी प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
जैन ने अपना शोध कार्य “स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पिक्रोरहिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण” विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राणिशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया।
शोध के अंतर्गत विकिरण एवं मर्करी के कारण यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों तथा पाइक्रोरिज़ा कुरोआ (कुटकी)के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।
















