नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के चैम्बर का उद्घाटन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अपूर्वा बिस्सा के अपेक्स हॉस्पिटल में नये चैम्बर का उद्घाटन महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया व अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ तनवीर मालावत ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर डॉ अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल एक इलाज नहीं है बल्कि यह शरीर को उसकी प्राकृतिक क्षमता और ताकत वापस दिलाने का माध्यम है। अस्पताल के यूनिट हैड डॉ भानू प्रकाश ने कहा कि अस्पताल में मेट्रो सिटी जैसी चिकित्सकीय सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेन्द्र बिस्सा, मोहित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
















