नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। जोड़बीड़ आवासीय योजना में जलापूर्ति के लिए 30 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार, जोड़बीड़ आवासीय योजना में जलापूर्ति के लिए करीब 30 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर लगभग सात दिन पहले राज्य स्तर पर भेजी गई है। यह जानकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक के दौरान पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता जे के चारण ने दी।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने इसकी प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने नगर निगम की सर्वाधिक लंबित परिवेदनाओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों पर स्पष्ट किया कि योजना के ऋण आवेदन बैंकों में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए।
बैठक में बीडीए कमिश्नर सुश्री स्नेहल धायगुडे, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
















