नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी बीकानेर कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर बीकानेर कांग्रेस मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन करेगी। इससे पहले कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 11 बजे कोटगेट पर एकत्र होंगे। यहां से सभी लोग पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
पुतला दहन व पैदल मार्च कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किया जाएगा।
















